जरुरी था

खत्म होना भी जरुरी था,मिट जाना भी जरुरी था।

बिखर कर तेरे सांये से संभल जाना भी जरुरी था।

तकलीफों का एक सिलसिला सा बन जाना भी जरुरी था।

पास इतना आकर दुर इतना जाना भी जरुरी था।

आजमाना भी जरुरी था तेरे काम आना भी जरुरी था।

मासूम सी आँखों मे खोकर
खूद की मासूमियत का गुम हो जाना भी जरुरी था।

वाकीफ तेरी शख्सियत से,
वाकीफ तेरी असलियत से हो जाना भी जरुरी था।


तारीख: 15.10.2017                                    मनीषा राय









नीचे कमेंट करके रचनाकर को प्रोत्साहित कीजिये, आपका प्रोत्साहन ही लेखक की असली सफलता है