हिंदुस्तान ‘महाकवि’

हिन्दू-मुस्लिम लेखक हैं, हिंदुस्तान महाकवि
तमिल-तेलुगु गंगा जमुना, हिंदी मेरी महानदी |
    
इतिहास गवाह हिंदुस्तान बना, हर मज़हब का जयकारा
राम जुड़े, रहीम जुड़े, तो बनती कोई महाकड़ी|

गूँज अजानों की सुनकर,जब नृत्य करे कोई कान्हा,
वो टोपी पहने ॐ कहे, तब होगी कोई महा घड़ी|

भगवा पहने हिन्दू गाए, हरा पहन कर मौलाना
रंगे तिरंगा दोनों से जब, वो ताकत सबसे महाबली


तारीख: 05.06.2017                                    कुलदीप ‘अलफ़ाज़'









नीचे कमेंट करके रचनाकर को प्रोत्साहित कीजिये, आपका प्रोत्साहन ही लेखक की असली सफलता है