बस बहुत हुआ आतंक का वार

बस बहुत हुआ आतंक का वार

अब तो प्रतिकार करना होगा

पहलगाम का बदला

अब तो हमे लेना होगा

 

हिंद की धरा को जिसने भी रंजीत किया होगा

उसके भंजन के लिए, अब तो कदम उठाना होगा

पहलगाम का बदला

अब तो हमे लेना होगा

 

वसुधैव कुटुंबकम का विचार, अब तो कुछ देर के लिए दूर रखना होगा

मानवता के खातिर, अब तो कदम उठाना होगा

पहलगाम का बदला

अब तो हमे लेना होगा

 

ईट का जवाब, अब तो पत्थर से देना होगा

शहीदों के सम्मान के खातिर, अब तो कदम उठाना होगा

पहलगाम का बदला

अब तो हमें लेना होगा 

 

By - Hridesh Kumar Yadav

Hansraj college University of Delhi JNV MAHARAJGANJ 


तारीख: 23.04.2025                                    हृदेश कुमार यादव




रचना शेयर करिये :




नीचे कमेंट करके रचनाकर को प्रोत्साहित कीजिये, आपका प्रोत्साहन ही लेखक की असली सफलता है