जिसने तूझे जन्म दिया

जिसने तूझे जन्म दिया
पाला पोसा बड़ा किया
            वो माँ है…
जिसकी आँचल पाकर 
तू सूकुन से सोया
सर रख कर जिसकी
गोद में रोया
            वो माँ है…
उफ़्फ़ की जिसने 
जो कभी दर्द तुझे हुआ
तुम कुछ कर सको, 
आगे बढ़ सको,
इस काबिल जिसने तुझे किया,
            वो माँ है…
जिसके बिन परिवार अधूरा है
            वो ही माँ है,
        बस , वो ही माँ है,


तारीख: 25.04.2020                                    अनुराग मिश्रा अनिल









नीचे कमेंट करके रचनाकर को प्रोत्साहित कीजिये, आपका प्रोत्साहन ही लेखक की असली सफलता है