ना करो प्यार इस कदर

ना करो प्यार इस कदर।

ना करो प्यार मुझसे इस कदर तुम,
कै यूं तेरे साए की लत लग जाए,
कै जो तू नज़रों को नज़र ना आए,
तो आंखों की नमी पर पलक चढ़ जाए।

ना करो प्यार मुझसे इस कदर तुम,
कै तेरी ज़ुल्फें मेरा पर्दा बन जाएं,
कै जो तू ना हो करीब मेरे,
तेरी खुशबू बिन मुझे सांस ना आए।

ना करो प्यार मुझसे इस कदर तुम,
कै दिल ये  दिमाग की कब्र बन जाए,
कै जो तू मांगे एक तिनका खून का,
तो रूह ये लहु-लहु हो जाए।

ना करो प्यार मुझसे इस कदर तुम,
कै तेरी बाहें यूं मेरा ठिकाना बन जाएं,
कै छोड़े तू जिस दिन हांथ मेरा,
तो पलकों की वो नमी सूख जाए।

 


तारीख: 19.08.2019                                                        अभिज्ञान शंकर






नीचे कमेंट करके रचनाकर को प्रोत्साहित कीजिये, आपका प्रोत्साहन ही लेखक की असली सफलता है