मलो रंग गुलाल होली में

मलो रंग गुलाल होली में।
धुले सभी मलाल होली में।।

इलाका यहाँ कोई भी हो,
टपके हैं दलाल होली में।

आदत से बाज नहीं आते,
करते हैं बवाल होली में।

कुछ फरेबी लोग यहाँ-वहाँ,
फैला रहे जाल होली में।

संसद में नेता जी से तो,
करने हैं सवाल होली में।


तारीख: 06.02.2024                                    अविनाश ब्यौहार




रचना शेयर करिये :




नीचे कमेंट करके रचनाकर को प्रोत्साहित कीजिये, आपका प्रोत्साहन ही लेखक की असली सफलता है