मास्टर श्यामलाल

हमारे मास्टर श्यामलाल,
करा रहे थे गणित के सवाल।

मास्टर जी ने दो सवाल कराये
और ऐंठ गए।
वापस आ कुर्सी पर बैठ गए।

उन्हीं के पास में बैठे थे
मास्टर सिंधी,
बच्चों को पढ़ाते थे हिंदी।

ब्लैक बोर्ड को देखते होल-होले,
फिर श्यामलाल से बोले।
आपने पाँच मिनट में
सब पढ़ा दिया

ये देख में चोंकता हूँ,
में तो पूरे पीरियड में
एक पाठ नही पढ़ा पाता
जबकि कुत्तों की
तरह भौंकता हूँ।


तारीख: 05.06.2017                                                        अभिषेक कुमार अम्बर






नीचे कमेंट करके रचनाकर को प्रोत्साहित कीजिये, आपका प्रोत्साहन ही लेखक की असली सफलता है