बहन-भाई का खूबसूरत रिश्ता

भाई बहन का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक हैं। भाई-बहन के रिश्ते से ज्यादा मजबूत कुछ नहीं है। भाई बहन एक दूसरे के सच्चे मित्र और मार्गदर्शक होते हैं। भाई या बहन का रिश्ता शायद माँ-बाप के रिश्ते के बाद दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता होता है। 

हालाँकि भाई बहन को एक दिन एक दुसरे से जुदा होना पड़ता है लेकिन वे एक दुसरे को दिल से कभी नहीं निकाल सकते, क्योंकि ईश्वर ने ये रिश्ता बनाया ही ऐसा हैं।

भाई और बहन के प्यार में बस इतना अंतर हैं, की रूला के जो मना ले वो भाई और रूला कर जो खुद रो पड़े वो बहन हैं।

भाई से बेहतर कोई भी मित्र नहीं हो सकता।

कितना भी लड़-झगड़ लो, पर भाई बहन हमेशा दूर होकर भी एक दुसरे की परवाह करते हैं।

आपका भाई आपसे कभी नहीं बोलेगा कि, वो आप से प्यार करता हैं लेकिन वो आपको दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करता हैं।

रिश्तों को खूबसूरत और प्यारा बनाने के लिए उसमें साझेदारी का होना आवश्यक है। और एक भाई बहन के रिश्ते में खूब साझेदारी होती है। इसका एक कारण है कि वे दोनों हमउम्र होते हैं और घर में एक जैसे। इसलिए दोनों एक दूसरे की केयर करते हैं। और हमेशा साथ रहते हैं। भाई बहन के रिश्ते में कोई भी चीज आए वो बराबर बराबर हिस्सों में बंटता है इसलिए दोनों एक दूसरे को समझते हैं। और साझेदारी बनी रहती है।


दुनिया में कई तरह के रिश्ते हैं और उन रिश्तो के अपने-5 अपने रंग हैं। परंतु भाई-बहन का रिश्ता ऐसा है जो, इंद्रधनुषी रंगों को अपने में समेटे हुए है। इस रिश्ते में प्यार है, झगड़ा है, सम्मान है, परवाह है, रूठना है, मनाना है, उम्मीदें हैं और फिर भी कोई अपेक्षा नहीं है। यह वह रिश्ता है, जिसके स्नेह की डोरियां, आप-पास हों या दूर हों, आपस में हमेशा जुड़ी रहती हैं। 
 


तारीख: 18.02.2024                                    मंजरी शर्मा









नीचे कमेंट करके रचनाकर को प्रोत्साहित कीजिये, आपका प्रोत्साहन ही लेखक की असली सफलता है