नजरें सेंकता है

वह उससे बोला-
क्यों बे! लड़कियों
को घूरकर देखता है!
अपनी नजरें
सेंकता है!
अगर पुलिस को पता
लगा तो पुलिस
हड्डी पसली तोड़ देगी!
तेरे सोचने की दिशा 
 मोड़ देगी!
भीख माँगने के बहाने
क्या यही धंधा है!
तभी एक बोला-
नहीं बाबूजी वह तो
जन्म से अंधा है!!


तारीख: 28.02.2024                                    अविनाश ब्यौहार




रचना शेयर करिये :




नीचे कमेंट करके रचनाकर को प्रोत्साहित कीजिये, आपका प्रोत्साहन ही लेखक की असली सफलता है