
*क्या इतना बुरा है काला रंग?*
कहते हैं, काला है अशुभ,
शुभता में पड़ जाएगा भंग।
फिर क्यों बचाता नज़र से धागा?
वह भी तो है काला।
माँ भी तो नज़र से बचाने,
लगाती टीका काला।
मंगलसूत्र का मोती भी तो
काले रंग का होता।
काली मिट्टी में ही तो किसान
अपनी फ़सलों को बोता।
वर्षा के बादल भी तो होते हैं
काले-काले।
यौवन को उजागर करने वाले
केश भी होते काले।
फिर क्यों काले रंग को कहते हैं अशुभ,
जो शुभता को हर जगह पिरोता?
जिन नज़रों से देख रहे हैं शुभ-अशुभ,
उनका रंग भी काला होता।। निधि खत्री ✍️