
क्या नास्तिकता नैतिक बनाती है हमें?
जी हाँ, नास्तिकता नम्र, नैतिक, निश्चिन्त बनाती है हर किसी को।
क्योंकि
इसमें पुरातन पंकिल प्रतिबन्ध नहीं है
इसमें बेहुदा बन्दिशें नहीं है
इसमें अन्धा अनुकरण नहीं है
इसमें अमानवीय अत्याचार नहीं है
इसमें असत्यता और अन्धविश्वास नहीं है
इसमें छूत और अछूत नहीं है
इसमें ऊँच-नीच का भेदभाव नहीं है
इसमें पाप-पुण्य की कोरी कल्पना नहीं है
और अब सुनो सबसे बड़ी बात
इसमें नहीं है मूल मानवीय शत्रु
‘डर’
जिसने सम्पूर्ण संसार में फैलाया है
सितम का काला कारोबार।।
“मारुत”
ग्राम+पोस्ट- ढहरिया
तहसील- नादौती जिला- करौली
( राज.) पिनकोड- 322215
ईमेल- pavanjrd@gmail.com