
मैं भी उड़ना चाहती हूँ ,
इस विशाल गगन में ।
मैं भी छूना चाहती हूँ ,
इन अचल ऊंचे पर्वतों को।
मैं भी महसूस करना चाहती हूँ ,
इन शीतल हवाओं को ।
मैं भी खिलना चाहती हूँ ,
इन रंग बिरंगे फूलों की तरह ।
मैं भी बरसना चाहती हूँ ,
इन बादलों की तरह ।
मैं भी डूबना चाहती हूँ ,
इस पूर्णिमा के चाँद की सुंदरता में ।
मैं भी उड़ना चाहती हूँ ,
इन पंछियों की तरह ।
मैं भी सपने देखना चाहती हूँ ,
तुम सबकी तरह ।