पानी की कहानी

पानी की भी क्या खूब कहानी ।

कहीं बनता वजह बाढ़ की ,

कहीं वजह सूखे की निशानी ।

पानी की भी क्या खूब कहानी।

कुएं ,तालाब ,समुद्र और नदियां,

पाते हैं ! इससे  जिंदगानी ।

पानी की भी क्या खूब कहानी ।

बारिश के मौसम में देखो !

सड़कें बन जाती नदिया सी मस्तानी ,

पानी की भी क्या खूब कहानी ।

जहां तहां गड्ढों में भरकर ,

बतला देता सरकार की नाकामी ।

पानी की भी क्या खूब कहानी।


तारीख: 13.09.2025                                    निधी खत्री




रचना शेयर करिये :




नीचे कमेंट करके रचनाकर को प्रोत्साहित कीजिये, आपका प्रोत्साहन ही लेखक की असली सफलता है