डिजिटल परिवार

एक छत के तले, 
भिन्न दायरों में बंटे 
अब नहीं मिलते 
माँ बाप बच्चे 
सबके कमरे अलग 
बाथरूम सटे
सबके मोबाइल 
हाथों में फंसे 
सब के पसन्द की 
सामग्री मिलती है 
हर आँख फोन के 
स्क्रीन से चिपकी है
आपस की बातें 
मैसेज से होती हैं  
स्विग्गी, जो़मेटो  
माँ की रसोई हैं 
आसमुद्र अन्तराल 
मोबाइल से घट गए 
सिडनी के बन्दे 
नॉर्वे से जुड़ गए 
लेकिन परिवार… 
टुकड़ों में बंट गए 


तारीख: 10.04.2024                                    शैली









नीचे कमेंट करके रचनाकर को प्रोत्साहित कीजिये, आपका प्रोत्साहन ही लेखक की असली सफलता है