विज्ञापनों के बहकावे

विज्ञापनों के बहकावे में न आ
बेसिर-पैर के दिखावे में न आ ।
जो गुज़ार चुके हैं पूछ ले उनसे
यूँ  ज़िंदगी के  छ्लावे में न आ ।
हमेशा तबाही लेकर ही आती है
इस तकनीकि भूलावे में न आ ।
गल्तियों से सबक लेना तू सीख
फ़िर से उनके दोहरावे में न आ ।
हाँ वक्त देता है मौका सुधरने का
चका चौंध के शोरशरावे में न आ ।
 


तारीख: 19.03.2024                                    अजय प्रसाद









नीचे कमेंट करके रचनाकर को प्रोत्साहित कीजिये, आपका प्रोत्साहन ही लेखक की असली सफलता है